सामग्री पर जाएँ
+91 85113 62120

IMEI नंबर: क्या है, और इससे क्या नहीं होता

हर mobile phone का एक IMEI होता है — International Mobile Equipment Identity। यह network पर device की पहचान है, मालिक की नहीं। चोरी के phone की हर जाँच इसी नंबर से शुरू होती है।

अंतिम समीक्षा: 11 अक्टूबर 2026

कैसे निकालें

  • *#06# dial कीजिए। यह लगभग हर phone पर चलता है और हर SIM slot का एक IMEI दिखाता है।
  • Settings में: Android में About phone; iPhone में Settings, फिर General, फिर About।
  • डिब्बे के label पर और असली bill पर। असली phone में तीनों जगह एक ही नंबर होता है।

15 अंकों को कैसे पढ़ें

  • पहले 8 अंक Type Allocation Code (TAC) हैं। ये बताते हैं कि नंबर किस brand और model के लिए जारी हुआ।
  • अगले 6 अंक उस model के अंदर device का serial number हैं।
  • आख़िरी अंक check digit है, जो बाकी 14 अंकों से Luhn formula से बनता है। Type करने में ग़लती हो तो अक्सर check digit ग़लत हो जाता है — format check, जैसे हमारा मुफ़्त tool, बस इतना ही बता सकता है।

दो SIM, दो IMEI

IMEI से क्या नहीं हो सकता

  • यह नहीं बताता कि phone किसका है। मालिकाना हक़ bill, घोषणा और बेचने वाले की पहचान से दिखता है।
  • IMEI से आप phone की location track नहीं कर सकते। चोरी की शिकायत होने पर दूरसंचार विभाग का CEIR system phone को भारत के networks पर block कर सकता है और police को trace करने में मदद करता है; trace police करती है, आम लोग नहीं।

IMEI बदलना अपराध है

  • दूरसंचार अधिनियम, 2023 की धारा 42 के तहत IMEI से छेड़छाड़ करना, या जानते हुए बदले IMEI वाला phone रखना, तीन साल तक की जेल, ₹50 लाख तक का जुर्माना, या दोनों का कारण बन सकता है।
  • Telecom Cyber Security Rules, 2024 के तहत भारत में बने हर device का IMEI पहली बिक्री से पहले सरकार के पास register कराना manufacturer के लिए ज़रूरी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या दो phone का IMEI एक हो सकता है?
असली phone का अपना अलग IMEI होता है। एक ही IMEI दो device पर दिखे तो अक्सर एक का IMEI बदला या copy किया गया होता है; KYM सेवा तब उसे duplicate बताती है।
क्या phone reset करने से IMEI बदलता है?
नहीं। Factory reset आपका data और accounts मिटाता है; IMEI वही रहता है।
क्या खरीदने से पहले इस site का मुफ़्त IMEI check काफ़ी है?
नहीं। हमारा मुफ़्त tool सिर्फ़ नंबर का format जाँचता है। Register की स्थिति के लिए सरकार की KYM सेवा (14422 पर KYM <IMEI>) इस्तेमाल कीजिए, और बेचने वाले की पहचान रखिए।

स्रोत

यह guide सामान्य जानकारी है, कानूनी सलाह नहीं। अपने किसी ख़ास मामले के लिए वकील या अपने नज़दीकी थाने से बात कीजिए।

Phone की दुकान चलाते हैं? जाँच को आदत बनाइए।

पैसे देने से पहले हर IMEI जाँचिए और किसने बेचा, किसने खरीदा — इसका record एक जगह रखिए।

मुफ्त ट्रायल शुरू करें

सोम–शनि, सुबह 10 – शाम 7 बजे IST।